बागबेड़ा कॉलोनी में धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की बागबेड़ा इकाई की ओर से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा के अवसर पर पंडाल परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान गायक बृजेश सहाय ने अपनी मधुर आवाज में पुराने और सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, बच्चों ने भी विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडेय एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के साथ संजय सहाय, राजेश श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, बृजेश सहाय सहित समिति के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।

गौरतलब है कि चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से रात्रि में स्वरुचि प्रसाद का भी आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सम्मान के संगम ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

2 thoughts on “बागबेड़ा कॉलोनी में धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां”

  1. सारा कार्यक्रम बहुत सुंदर से हुआ सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment