मुख्यमंत्री के संबोधन का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने सुना मानदेय वृद्धि का संदेश

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन

बाराबंकी, 08 सितम्बर 2026। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के क्रम में जनपद बाराबंकी में जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुनाया गया।

जनपद स्तर पर लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0मंत्री एमएसएमई श्री भूपेंद्र चौधरी जी, मा0 श्रीमती रजनी रावत जी जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक एवं श्री राम सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष, भाजपा की गरिमामयी उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर 6 हजार रुपये किए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा उनके परिवारों को प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने, अतिरिक्त साड़ी हेतु धनराशि उपलब्ध कराने तथा स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को रियल टाइम डाटा प्रणाली से जोड़ने की घोषणा का उपस्थित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 05 गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सांकेतिक चेक वितरित किए गए। 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं बाल सेवा योजना के 03 लाभार्थियों को स्वेटर एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसी क्रम में तहसील रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम, नगर पंचायत रामसनेहीघाट में आयोजित कार्यक्रम में श्री रविंद्र जायसवाल, मा0 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क व मा0 श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, मा0 राज्य मंत्री खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीयों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के साथ मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 05 गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया।

तहसील हैदरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में श्री दिनेश रावत जी, विधायक हैदरगढ़, फतेहपुर तहसील में श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा, मा0 विधायक जी, तहसील रामनगर में श्री संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख तथा तहसील सिरौलीगौसपुर में श्री आनंद सिंह, मा0 एमएलसी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को बैग एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Leave a Comment