रिपोर्ट अजय सिंह ब्यूरो चीफ सीतापुर

सीतापुर, पुलिस अधीक्षक सीतापुर, अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी/छिनैती जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवम् कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोली के नेतृत्त्व में थाना पिसावां पुलिस टीम द्वारा शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी (HS No.10 ए) अजय पुत्र प्रहलाद निवासी मुस्तफाबाद थाना पिसावा सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त से से कुल 02 अदद चोरी की मोटरसाईकिलें (1.सुपर स्पलैण्डर वाहन सख्या UP 31AS 5191 मोटरसाइकिल 2.एचएफ डीलक्स रंग रेड ब्लैक ) बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि सुपर स्पैलैन्डर मोटर साइकिल मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी से करीब एक सप्ताह पहले चोरी की थी तथा एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल दो साल पूर्व महोली से चोरी की थी। चोरी हुई सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल के संबंध में थाना मैंगल गंज खीरी पर मु0अ0स0 378/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत हैं। बरामद अन्य चोरी की बाइक एचएफ डीलक्स के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु०अ०सं0 393/26 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
संभल में तेज रफ्तार का कहर! टैंपो-डंपर की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल👇👇👇

















