रिपोर्ट, मनोज प्रजापति।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर पालिका खुरई द्वारा भारी बारिश को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी एवं अमला संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए सतर्क हैं।

बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के तालाबों पर आवागमन एवं आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे तालाबों, नदी-नालों एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नगर पालिका द्वारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं।
सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

















