सागर लोकसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास मांग को पूरा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार ने क्षेत्र को एक बड़ी सड़क सौगात दी है

रिपोर्ट, मनोज प्रजापति।

₹2776.83 करोड़ की लागत से बनने वाली मेहलुआ-बीना-खिमलासा-मालथोन 4-लेन सड़क परियोजना से पूरे क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदलने जा रहा है।

सांसद के प्रयासों से मिली स्वीकृति

क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक आवश्यकताओं एवं यातायात के दबाव को देखते हुए सागर सांसद द्वारा लगातार इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाता रहा। संसद सत्र के दौरान इस मांग को रखने के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह से लगातार संवाद स्थापित किया “, जिसके परिणामस्वरूप इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को हरी झंडी मिली है।

कुल परियोजना लागतः ₹2776.83 करोड़ (भू-अर्जन लागतः ₹428.94 करोड़)

कुल लंबाई: 67.116 किलोमीटर

शहरों को जाम से राहत (04 बायपास – कुल 19.07 किमी): कुरवाई (3.0 किमी), लायरा (2.17 किमी), बीना (10.1 किमी) एवं खिमलासा (3.8 किमी)

आधुनिक संरचनाएं: 04 मेजर ब्रिज, 29 माइनर ब्रिज, 03 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 02 फ्लाईओवर, 09 व्हीकल अंडरपास (VUP) एवं 120 अन्य सड़क संरचनाएं। वर्तमान में यह मार्ग मुख्य रूप से 2-लेन है, जबकि इस पर यातायात का दबाव लगभग 14,429 PCU तक पहुँच चुका है। बीना क्षेत्र में बीपीसीएल (BPCL) रिफाइनरी, थर्मल पावर प्लांट और रेलवे यार्ड जैसी बड़ी औद्योगिक इकाइयों के कारण भारी वाहनों का आवागमन बहुत अधिक रहता है। 4-लेन बनने से जाम की समस्या समाप्त होगी और हादसों पर अंकुश लगेगा।

इन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

यह परियोजना बीना, सिरोंज, खुरई, विदिशा एवं शमशाबाद विधानसभा क्षेत्रों सहित आसपास के पूरे ग्रामीण व औद्योगिक अंचल को सीधे जोड़ेगी। इसके बनने से NH-346, NH-44 एवं NH-934 से सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे व्यापार, उद्योग और नए रोजगार के अवसरों को जबरदस्त गति मिलेगी।

इस अभूतपूर्व सौगात पर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश के सागर से ब्यूरो चीफ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

Leave a Comment