बाराबंकी में सरयू का बढ़ता जलस्तर! कटान से खतरा, संवेदनशील गांव में पहुंचे DM ईशान प्रताप सिंह

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

डीएम ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का किया निरीक्षण

कटान से प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

बाराबंकी, 02 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने आज तहसील रामनगर अंतर्गत सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान की स्थिति के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, कटान की स्थिति तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा सरयू नदी के जलस्तर एवं कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा खतरे की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं राहत-बचाव संबंधी कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं कटान की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।
इस अवसर पर एडीएम श्री निरंकार सिंह, एसडीएम रामनगर सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Leave a Comment