रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बदलूपुरवा गांव में शराब के नशे में युवक का अपनी बहन से विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में बहन के चोट लगने से वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता के हाथ में चाकू था, जिससे 23 वर्षीय युवक चंद्रकेश घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में चंद्रकेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही चंद्रकेश की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के पूरे क्रम और चाकू लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।














