रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। दिनांक 02 सितम्बर 2026 को नगर पालिका परिषद, नवाबगंज, बाराबंकी स्थित टाउन हॉल में आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषणा का लाइव प्रसारण एवं विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी एवं माननीय श्री अंगद सिंह, एमएलसी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका हितलाभ योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन सहायता/हितलाभ सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए गए।

साथ ही उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण किया गया तथा आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए पारिश्रमिक के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों एवं आउटसोर्स कार्मिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
सहायक श्रम आयुक्त श्री अमित प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आउटसोर्स कार्मिक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।















