सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अजीत होटल से 30 किलो फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट

गम्हरिया: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गम्हरिया क्षेत्र स्थित अजीत होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल में करीब 30 किलोग्राम बूंदी के लड्डू फफूंदयुक्त पाए गए। खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में सभी लड्डुओं को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

निरीक्षण के दौरान होटल में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था में भी कमी पाई गई। इसके अलावा प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं पाए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल संचालक को सुधार नोटिस जारी किया है। संचालक को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग की ओर से होटल संचालक को भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा नहीं होने की सख्त चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें। खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित सफाई एवं सैनिटाइजेशन के साथ-साथ संचालकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आवश्यक मेडिकल फिटनेस भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment