एसडीएम की अगुआई में हुई शानदार कार्यवाही सैकड़ों बूढ़े बुजुर्गों ने दोनों हाथ उठा कर दिया आशीर्वाद

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय
कालपी। उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अगुवाई में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बड़ागांव में सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर अनुसूचित जाति के 9 आवास आवंटियों को कब्जा दिलाया गया। हालांकि प्रशासन ने तो अपना कार्य किया लेकिन कमजोर तबके के लोगों को मिले इंसाफ से हर वर्ग में खुशी का इजहार करते हुये लोगों को देखा गया!
शुक्रवार को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम बड़ागांव स्थित सरकारी बंजर भूमि गाटा संख्या 1429 की मौके पर पैमाइश कर अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद पात्र आवास आवंटियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया गया।
यह कार्रवाई नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सेंगर, लेखपाल नरेश राजपूत एवं लेखपाल जयवीर सिंह की मौजूदगी में की गई। इस दौरान थाना कदौरा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा! एस डी एम कालपी श्री मौर्य ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के मार्ग दर्शन में इस तरह की कार्यवाहियां अनवरत रूप से जारी रहेगी अवैध अतिक्रमण कारियो को साफ संदेश है कि जितनी जगह उनकी है उसी में कब्जा रखें सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है!














