कालपी: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया

 

कालपी: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त, गुरुवार को कालपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति उनके समर्पण, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान तथा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, पंचायती राज और संचार क्रांति के माध्यम से देश के विकास की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी युवाओं और देश के विकास के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेंद्र नारायण शुक्ल वैध जी, मोहन लाल श्रीवास, वीरेंद्र चौहान, राकेश द्विवेदी, राजा वाजपेई, रामशंकर नन्ना, संतराम प्रजापति, शरद शुक्ला, आदित्य नगाइच, देवेंद्र पाठक, लाला ठाकुर, जगदीश प्रजापति, सरमन पाल, चंदी बाल्मिकी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए कार्य करने तथा राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के राष्ट्रसेवा, आधुनिकता और प्रगतिशील सोच के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment