सम्भल: शिवरात्रि से पहले राजघाट-बबराला में DM और SP का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

रिपोर्ट, शाहरुख चौधरी ।

सम्भल में आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 09 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी सम्भल एवं पुलिस अधीक्षक सम्भल ने राजघाट, बबराला का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राजघाट से जल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाट की सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाएं बारीकी से परखी गईं।

SP सम्भल ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए निर्धारित यातायात एवं डायवर्जन प्लान का प्रभावी पालन कराने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment