जालौन: जनहित में चार तहसीलदारों के तबादले, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया स्थानांतरण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के चार तहसीलदारों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी का स्थानांतरण तहसीलदार जालौन के पद पर किया गया है। वहीं तहसीलदार उरई श्रीश कुमार मिश्रा को तहसीलदार कालपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदार मनोज कुमार को तहसीलदार उरई तथा तहसीलदार (न्यायिक) उरई गौरव कुमार को तहसीलदार माधौगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि संबंधित तहसीलदार अपनी नवीन तैनाती वाली तहसील में प्रशासनिक एवं न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ तहसीलदार (न्यायिक) के रिक्त पद का कार्य भी नियमित तैनाती होने तक संपादित करेंगे।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment