कालपी: एसडीएम ने माँ गायत्री स्कूल के बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री की किटें

 

अज्ञानता रूपी अंधकार से पढ़ – लिखकर ही जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है: – विनय
कालपी:  माँ गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अदल सराय कालपी में कालपी उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रकाश पर्व दीपावाली के अवसर पर बनाई गई रंगोली को सराहा और बच्चों को पढ़ाई लिखाई की सामग्री की किटे वितरित की!
एस डी एम कालपी ने नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली को बारीकी से देखा और तारीफ भी की ! उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि दीपावाली पर्व पर बड़े ही सावधानी पूर्वक बड़े ही संयम में पटाखा छुटाए जब आतिश बाजी का प्रयोग करें तो किसी बड़े व्यक्ति को साथ में रखें घर के अंदर आतिश बाजी न चलाएँ! विनय कुमार उप जिलाधिकारी कालपी ने बच्चों से संवाद किया उन्होंने कोर्स के साथ साथ दैनिक अखबार और प्रतिदिन एक कहानी पढ़ने के लिए प्रेरित किया इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि आप सब पढ़ लिख कर अज्ञानता को दूर करें और बांटी गई पढ़ाई की किट का सदुपयोग करें!
विद्यालय के व्यवस्थापक एड. दीप चंद्र सैनी (वरिष्ठ पत्रकार) ने कहा कि इन किटों में किताबों को छोड़कर सारी सामग्री है इसे बांटने का उद्देश्य आप लोग तभी पूरा करेंगे जब आप लोग इसे बर्बाद न करते हुए जरूरत में उपयोग करेंगे कापियों के पन्ने वे वजह बर्बाद न करें कला को बनायें, पेंटिंग करें, हिन्दी, गणित, अंग्रेजी का भी खूब अभ्यास करें! विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. द्विवेदी जी ने बच्चों को एवं आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया! इस मौक़े पर ओ पी सैनी, हर्ष सैनी, करिश्मा, करीना, राधा, साक्षी, राधिका हाशमी ,निकेता , इरफान, सादिया,वैष्णवी आदि लोग मौजूद रहे!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment