पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत खान निरीक्षक निखिल दास ने 27 और 28 अक्टूबर को जांच के दौरान खनिज लदे एक हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। दोनों वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

चाईबासा-बारकुंडिया रोड पर पकड़ा गया गिट्टी लदा हाइवा

जांच अभियान के दौरान 27 अक्टूबर को चाईबासा-बारकुंडिया रोड के समीप 10 चक्का हाइवा वाहन संख्या JH01CF-3895 की जांच की गई। इस दौरान वाहन में लगभग 720 सीएफटी गिट्टी लदी हुई पाई गई। ओवरलोड खनिज परिवहन के मामले में विभाग ने हाइवा को जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया।

चालान नहीं दिखाने पर बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

वहीं, 28 अक्टूबर को हुई जांच के दौरान एक ट्रैक्टर में लगभग 100 सीएफटी बालू लदी मिली। जांच के समय वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के मामले में ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

जिला खनन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी जांच अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा।

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 1705/2026

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment