बाराबंकी में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा तोहफा: 102 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, 156 लाभार्थियों के चेहरे खिले!

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 8 अक्टूबर: सेवा संकल्प अभियान के तहत कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी और स्मार्ट केन सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

102 दिव्यांगजनों को मिली ट्राई साइकिल

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की सहायक उपकरण योजना के तहत 102 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 10 जोड़ी बैसाखी, 5 व्हीलचेयर, 5 कान की मशीन और 2 छड़ी वितरित की गईं।

वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत 5 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के प्रमाण पत्र वितरित

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत 5 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन और 2 लाभार्थियों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए।

महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 5, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 5 और निराश्रित महिला पेंशन योजना के 10 लाभार्थी शामिल रहे।

156 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कुल 156 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी एजाजुल हक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment