156वें वर्ष में प्रवेश करेगी अकबरपुर की श्री रामलीला समिति, 7 अक्टूबर से होगा रामलीला मंचन

अकबरपुर, कानपुर देहात। नगर की ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति इस वर्ष अपने 156वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। रामलीला आयोजन को लेकर शनिवार को जनकपुरी मैदान में समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 7 अक्टूबर 2026, बुधवार से होगा और 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन अकबरपुर के जंकपुरी और लंकापुरी मैदानों में किया जाएगा।

आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। समिति की ओर से नगरवासियों से रामलीला आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है।

समिति ने बताया कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का आयोजन को लेकर सहयोग और कवरेज के लिए आभार भी व्यक्त किया।

जी भारत न्यूज संवाददाता, रोमेश कुमार

Romeshkumar
Author: Romeshkumar

Leave a Comment