रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

पेमेन्ट सेतु एप के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित’’
आज दिनांक-05.09.2026 को ’’श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तवा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी’’ के मार्गदर्शन में पेमेन्ट सेतु एप के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ’’श्री अंजनी कुमार सिंह, ए0डी0जे0/प्रभारी अधिकारी कम्प्यूटर’’ द्वारा उपस्थित न्यायालयीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेमेन्ट सेतु एप के उपयोग एवं इसकी विभिन्न सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ’’श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी’’ भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पेमेन्ट सेतु एप के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने चालान की धनराशि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।’’ इससे चालान जमा करने के लिए न्यायालय/कचहरी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा समय एवं श्रम की बचत होगी।
साथ ही, सफल ऑनलाइन भुगतान के उपरांत ’’डिजिटल रसीद/पावती प्राप्त होने’’ की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गई। इससे भुगतान की प्रक्रिया अधिक ’’सरल, सुविधाजनक, पारदर्शी एवं डिजिटल’’ होगी तथा नागरिक अपने भुगतान का प्रमाण सुरक्षित रख सकेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान न्यायालय के कर्मचारियों को एप पर भुगतान की प्रक्रिया, चालान संबंधी विवरण की जांच, भुगतान की पुष्टि तथा डिजिटल रसीद प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जनपद न्यायालय, बाराबंकी के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

















