बाराबंकी में PM विश्वकर्मा योजना का बड़ा कार्यक्रम! 100+ कारीगर जुटे, 23 लाभार्थी ONDC से जुड़े

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा दिनाँक 03 सितम्बर 2026 को राजकीय पालिटेक्निक सोमैया नगर बाराबंकी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय पीएम विश्वकर्मा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।, जिसमें 100 से अधिक विश्वकर्मा-बंधुओं (शिल्पकारों/कारीगरों) गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले, सोनार, लोहार, बढ़ई, मोची, धोबी, नाई, दर्जी, आदि ने प्रतिभाग किया।

अविनाश कुमार अपुर्व ,सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर,ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों, का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ,रूबी जमशेद ,सहायक आयुक्त,उद्योग बाराबंकी ने पीएम विश्वकर्मा के लाभों के साथ साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। श्री शोएब अंसारी, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक,बैंक आफ इण्डिया बाराबंकी ,ने विश्वकर्मा बंधुओ को लोन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं लोन लेने संबंधित समस्याओ को उजागर कर समाधान के रास्ते बताया।श्री हृतिक राज श्रीवास्तव एवं श्री उत्पल पांडे ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी विश्वकर्मा शिल्पकारों को कृत्रिम मेधा (AI) के बारे मे विस्तार से बताया। सुश्री अंकिता पांडे यंग प्रोफेशनल एमएसएमई-विकास कार्यालय कानपुर ने अपने संबोधन में पीएम विश्वकर्मा को उत्साहित करते हुए उन्हें कहा कि यदि आपने पहले किस्त की लोन एक लाख वापस कर दीया है तो दूसरे लोन के लिए आप हकदार हैं।

श्री संजय भारती ने अपने संबोधन में विश्वकर्मा शिल्पकारो/कारीगरों को बताया कि आप अपने उत्पाद को बाजार में कैसे ब्रांन्डिग कर बेच सकते हैं। श्री मुकेश शर्मा ने ओएनडीसी के माध्यम से 23 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ऑनलाइन ओंनबोर्ड कर ई-मार्केट से जोड़ा । उद्यमी,श्री अमरेश कुमार, ने उद्यमिता के बारे में बताया।श्रीमती राखी सैनी प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक सोमैया नगर बाराबंकी ने अपने उद्बोधन में विश्वकर्मा लाभार्थियों को कहा कि आप पीएम विश्वकर्मा का लाभ लें और आत्मनिर्भर बने मार्केट से जुड़े एआई(AI) को समझें और अपने उत्पाद को ऑनबोर्डिंग ऑनलाइन करवाए इसके माध्यम से आप लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंच पाएंग श्री मुकेश श्रीवास्तव व्याख्याता राजकीय पॉलिटेक्निक बाराबंकी ने अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों एवं विश्वकर्मा शिल्पकारो/कारीगरों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment