मुख्यमंत्री के मऊ आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मऊ। मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद मऊ आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत मंगलवार को जनपद के थाना सरायलखंसी एवं थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कमिश्नर आजमगढ़ मंडल श्री विवेक कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी मऊ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा भारी पुलिस बल ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थानों एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

रिपोर्ट, डॉक्टर सुरेश चंद्रा एडवोकेट ब्यूरो चीफ जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment