श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में शांतिपूर्ण एवं नियमित चुनाव संपन्न, 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

जमशेदपुर, 24 मई 2026।
बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में रविवार को भूमिहार समाज कार्यकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 15 सदस्यों को कार्यकारिणी समिति के लिए निर्वाचित किया गया।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज कुमार मन्नू, वीरेंद्र कुमार, संतोष ठाकुर, सुमंत कुंवर, अजय कुमार, विनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सुशील कुमार, चंदन कुमार, कुमार मनीष, राजेंद्र कुंवर, भास्कर जी एवं राकेश कुमार शामिल हैं।

संघ के अनुसार, आगे की प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन इन्हीं 15 निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के बीच किया जाएगा।

पूरी चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक शिशिर जी, वीरेंद्र जी एवं शशि जी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव के दौरान समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि श्री कृष्ण मेमोरियल संघ की स्थापना वर्ष 1978 में बागबेड़ा कॉलोनी में की गई थी। तब से यह संस्था भूमिहार समाज के सहयोग से निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संघ के नियमों के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में नियमित चुनाव कराया जाता है।

संस्था समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य करती रही है, जिनमें गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से भी समाज के विकास एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है।

जमशेदपुर से राकेश सिंह की रिपोर्ट।

Leave a Comment