कालपी: सरकार की जन कल्याण कारी योजनायें आम जन तक पहुंचाने का प्रयास करूँगा- एस डी एम

नवागंतुक एसडीएम अमित शेखर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से भेंटवार्ता में कहा कि दलालों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा, पीड़ित की हर संभव मदद होगी

कालपी:  माधौगढ़ से स्थानांरित होकर कालपी उप जिलाधिकारी के रूप में पदासीन हुये अमित शेखर ने आम जन से मुलाकात की हालांकि उन्होंने चार्ज तो शनिवार को ही ले लिया था लेकिन ऑफिस में आज पहुंचे और उनके बैठते ही उनसे मिलने के लिए पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सिलसिला जारी रहा! इन सबके बीच उन्होंने आम जन की समस्याये भी सुनी और विभागीय मीटिंग भी की! अधीनस्थों से भी रू ब रु भी हुये और सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी एवं अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया!
आपको बताते चलें कि अमित शेखर ने सन 2023 में बतौर तहसीलदार माधौगढ़ नियुक्ति पाई इसके बाद वे जालौन तहसील में रहे इनका यहाँ बतौर उप जिलाधिकारी पदोन्नति हुआ और इन्हे उपजिलाधिकारी न्यायिक माधौगढ़ बनाया गया था परंतु कालपी में तैनात बहुत ही तेज अधिकारियों में शुमार उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह का पदोन्नति होने के बाद उन्नाव स्थानांतरण हो जाने पर कालपी उप जिलाधिकारी के रूप में अमित शेखर को कालपी उप जिलाधिकारी बनाया गया दिखने में कड़क और व्यवहार में बेहद सुशील एस डी एम अमित शेखर ने कहा कि जो शासन की प्राथमिकता वही हमारी प्राथमिकता है जनता की हर समस्या का त्वरित निस्तारण करना ही पहली प्राथमिकता है लोग किसी के बहकावे में न आयें जो भी समस्या है सीधे आकर बतायें पूरा प्रयास रहेगा समय से हर समस्या का निस्तारण हो और शिकायतकर्ता को रिलीफ मिले!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment