कालपी: लखनऊ की घटना से नाराज वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
कालपी : बीती 17 मई को लखनऊ में कोर्ट के निकट बुलडोजर कार्रवाई तथा अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाता जा रहा है। बुधवार को स्थानीय वकीलों ने उक्त घटना पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया है।
बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता एकत्रित हुए बार संघ एसोसिएशन कालपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि हम सभी अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी जालौन अधिवक्ता एसोसिएशन के आवाहन पर लखनऊ में अधिवक्ता साथियों पर पुलिस लाठी चार्ज का विरोध करते हैं। दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर राकेश द्विवेदी, अपूर्व शरद श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, जयवीर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, गोलू श्रीवास्तव एडवोकेट, रविंद्र श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए लखनऊ में वकीलों के ऊपर पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।









