विधायक राजेंद्र मौर्या का कोई अपमान नहीं हुआ है -सचिन सिंह शैलू
प्रतापगढ़: विधायक राजेंद्र मौर्या का कोई अपमान नहीं हुआ है
बल्कि हम लोगो ने विधायक जी का घंटो इंतजार किया लेकिन विधायक जी नहीं आये जबकि सभी नामित सभासद ,भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री एव एसडीएम सदर तथा अन्य सम्मानित लोग मौके पर मौजूद थे
कुछ नामित सदस्यों ने एसडीएम के सामने शपथ ग्रहण से इंकार कर दिया जिसकी वजह से एसडीएम चली गई और शपथ ग्रहण कैंसिल हो गया
उक्त बातें गढ़वारा चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन सिंह शैलू ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही
सचिन सिंह ने आगे कहा कि यदि विधायक राजेंद्र मौर्या को कोई शिकायत थी तो उन्हें हमसे या एसडी एम से कहना था लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से शिकायत किया जो कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता है

विधायक जी हमारी पार्टी के हैं हम उनका बराबर सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने हमें नीचा दिखाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं
सचिन सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि विधायक जी द्वारा किया गया यह कार्य पार्टी हित में नहीं है
उल्लेखनीय है कि विधायक राजेंद्र मौर्या ने अपने इस अपमान को मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कह रहे हैं
विधायक का आरोप है कि शपथ ग्रहण समारोह में गेट पर ताला लगा दिया गया था जिससे वे अंदर न आ सके
जबकि इस बात को सचिन सिंह शैलू ने सिरे से नकार दिया।
जी भारत न्यूज़ से
निखिल शुक्ला की खास रिपोर्ट










