कालपी कस्बे के मोहल्ला महमूदपुरा में दबंगई और गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुस्तैनी मकान में निर्माण कार्य कर रहे युवक पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर दिया।पीड़ित दीपक कुमार पुत्र सुखलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिनांक 16 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे, मोहल्ले के ही संजय, अरविंद, राहुल और ओमजी ने उसे घर के बाहर घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
लोहे के हथियार से सिर फोड़ा, खून से लथपथ हुआ पीड़ित
आरोप है कि संजय ने लोहे के खंता से दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान जब पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
निर्माण नहीं करने दे रहे दबंग, महीनों से कर रहे उत्पीड़न
पीड़ित का कहना है कि उसका मकान पुस्तैनी है और उसके पास सभी वैध कागजात मौजूद हैं, बावजूद इसके आरोपी जबरन निर्माण कार्य रुकवाते हैं और बार-बार 112 डायल कर पुलिस बुलाकर दबाव बनाते हैं।
मारपीट की घटना कैमरे में कैद, वीडियो बना सबूत
पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है।
कोर्ट में मुकदमा, लेकिन निर्माण पर कोई रोक नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में सिविल न्यायालय में वाद भी चल रहा है, लेकिन अदालत द्वारा निर्माण कार्य पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग, दबंगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की गुहार
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अधिकारियों का बयान अभी तक नहीं
इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जनता में आक्रोश, न्याय की मांग तेज
मोहल्ले में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।










