रिपोर्ट,सुरेश चंद्रा।
‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील
मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता एवं जनभागीदारी को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा का ‘स्वच्छता ही सेवा’ का बैज और कैप पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एवं नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगरवासियों से स्वच्छता के इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई। नागरिकों से अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी
कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल शासन और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के सहयोग, सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूक व्यवहार से ही स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की गई।
“स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत—विकसित भारत!” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
















