बाराबंकी: सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत श्रमिक जागरूकता एवं योजना हितलाभ कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 17 सितंबर 2026। सहायक श्रमायुक्त के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी में ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के अंतर्गत श्रमिक जागरूकता एवं योजना हितलाभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः लेबर अड्डे/श्रमिक चौक पर श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सायंकाल निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के अंतर्गत छह पात्र हितलाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर हितलाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ के साथ-साथ श्रमिक कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्री सुमित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित कार्यालय के कर्मचारी श्री अमन विक्रम यादव, श्री वसीम, श्री नदीम, श्री कुलदीप एवं श्री अंजनी उपस्थित रहे।

श्रम विभाग की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Comment