बाराबंकी: बेलहरा में मानवी सिंह उर्फ गोली का धूमधाम से मनाया गया तीसरा जन्मदिन

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बेलहरा, बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा के खाले टोला वार्ड नंबर-1 निवासी पीएन सिंह सोमवंशी के आवास पर उनकी नातिन मानवी सिंह उर्फ गोली का तीसरा जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जन्मदिन समारोह के दौरान परिवारजनों और शुभचिंतकों ने नन्हीं मानवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर घर में खुशी का माहौल रहा और परिजनों ने मिलकर जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।

समारोह में मम्मी-पापा, नाना-नानी, मामा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मानवी को प्यार और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

Leave a Comment