बाराबंकी: मिलेट्स की उन्नत खेती की तकनीक सीखने जबलपुर रवाना हुए किसान और कृषि कर्मचारीमिलेट्स की उन्नत खेती की तकनीक सीखने जबलपुर रवाना हुए किसान और कृषि कर्मचारी

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना के तहत जनपद बाराबंकी के कृषकों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों का दल मिलेट्स की उन्नत खेती और नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हुआ।

15 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह ने कर्मचारियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक बाराबंकी श्री उमेश साहू, जिला कृषि अधिकारी श्री राजित राम समेत अध्ययन भ्रमण पर जाने वाले कर्मचारी मौजूद रहे।

10 कृषि कर्मचारियों का दल हुआ रवाना

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 10 क्षेत्रीय कर्मचारियों का दल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के लिए रवाना हुआ। चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान कर्मचारी मिलेट्स फसलों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों का प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे।

50 किसानों का दल भी जबलपुर रवाना

इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन–न्यूट्री सीरियल योजना के तहत बाराबंकी के 50 कृषकों का दल भी चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण के लिए जबलपुर रवाना किया गया।

भ्रमण के दौरान किसानों को मिलेट्स फसलों की उन्नत खेती, नवीनतम कृषि तकनीक, उत्पादन, प्रसंस्करण तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

किसानों तक पहुंचाया जाएगा तकनीकी ज्ञान

अध्ययन भ्रमण से प्राप्त तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान को वापस लौटने के बाद जनपद के अन्य किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को मिलेट्स की वैज्ञानिक, आधुनिक एवं लाभकारी खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देना उद्देश्य

अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जनपद में मिलेट्स की खेती को प्रोत्साहित करना, किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना और मिलेट्स उत्पादन के क्षेत्र में कृषकों की क्षमता को बढ़ाना है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि आधुनिक तकनीकी जानकारी के प्रसार से जनपद में मिलेट्स की खेती को और गति मिलेगी।

Leave a Comment