सागर: एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

एसडीओपी खुरई प्रवीण अस्थाना पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

सागर/खुरई। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में खुरई एसडीओपी प्रवीण अस्थाना को पदोन्नति देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने प्रवीण अस्थाना के कंधों पर पदचिह्न लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रवीण अस्थाना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सागर पुलिस परिवार की ओर से उन्हें सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई दी गई।

 

पदोन्नति के बाद अब प्रवीण अस्थाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

मध्यप्रदेश के खुरई से ब्यूरो चीफ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट।

जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment