बीना अतिवर्षा से उड़द और सोयाबीन की फसलें नष्ट, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बीना, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसानों ने आज तहसील कार्यालय बीना पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के नाम नायब तहसीलदार श्री रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हुई अतिवर्षा के कारण उड़द और सोयाबीन की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं। फसल बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित फसलों का अतिशीघ्र सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों के लिए उचित मुआवजा राशि स्वीकृत की जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश के बीना से ब्यूरो चीफ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
जी भारत न्यूज़

Leave a Comment