जमशेदपुर:रोड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता आनंद ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में आदर्श मिथिला संघ, आदित्यपुर मंडली का विशेष योगदान रहा। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्टर: बृजराज सिंह
















