मनोहरपुर:पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में चोरी हुई पिकअप वैन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वैन को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को सुंदरगढ़ (ओडिशा) निवासी दशरथ किसान (43 वर्ष) ने मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि लाइन्सरुगड़ु क्षेत्र स्थित मनोहरपुर कैंप से वाहन संख्या OD14V-8939 चोरी हो गई है। मामले में मनोहरपुर थाना कांड संख्या 34/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में मनोहरपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने तेजी से अनुसंधान करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को मनोहरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद सिंह (45 वर्ष), पिता स्व. नाथ सिंह, निवासी उदवंत नगर, जिला आरा (बिहार), वर्तमान पता पारसगुड़ा, ओडिशा तथा प्रशांत कुमार नायक, पिता बेदवित्री नायक, निवासी केरई, थाना केरई, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वैन OD14V-8939 को कांड्रा टोल ब्रिज के पास स्थित एक स्थान से बरामद किया। वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद सिंह (45 वर्ष)
पिता – स्व. नाथ सिंह
निवासी – उदवंत नगर, जिला आरा (बिहार)
वर्तमान पता – पारसगुड़ा, ओडिशा
आपराधिक इतिहास:
सुंदरगढ़ (ओडिशा) थाना कांड संख्या 983/2026, दिनांक 28 मई 2026, धारा 316(2)/318(4)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत मामला दर्ज है।
2. प्रशांत कुमार नायक
पिता – बेदवित्री नायक
निवासी – ग्राम केरई, थाना केरई, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
बरामदगी
पुलिस ने चोरी की गई पिकअप वैन संख्या OD14V-8939 बरामद कर जब्त कर ली है।
छापामारी दल में मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, सहायक अवर निरीक्षक अजय प्रसाद, नवकिशोर कुजूर समेत आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए वाहन बरामद किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














