Barabanki: अयोध्या से 81 लीटर जल लेकर लोधेश्वर महादेवा धाम के लिए रवाना हुआ भव्य कांवड़ यात्रा दल

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी की फतेहपुर तहसील अंतर्गत सूरतगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत भिरिया से श्रद्धालुओं का एक विशाल दल अयोध्या धाम से 81 लीटर पवित्र जल लेकर प्रसिद्ध शिवालय श्री लोधेश्वर महादेवा धाम के लिए रवाना हुआ। 20 से 24 तारीख तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जनता उन्नत पार्टी के अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और शिवभक्त शामिल हुए। अयोध्या धाम से पवित्र जल लेकर कांवड़िए लोधेश्वर महादेवा धाम की ओर आगे बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यात्रा में आकाश चौहान, लवकुश चौहान, रामविंद्र यादव, आनंद चौहान, प्रहलाद चौहान और मुनीम चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

जगह-जगह हुआ कांवड़ियों का स्वागत

अयोध्या से जल लेकर महादेवा धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया।

जनता उन्नत पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह दिखाई दिया।

अयोध्या धाम से पवित्र जल लेकर लोधेश्वर महादेवा धाम तक की यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती नजर आई।

Leave a Comment