कालपी: अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा, पूरी तरह से काम से विरत रहे

कालपी: अधिवक्ता एसोसियेशन कालपी के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अध्यक्षता में शोकसभा सम्पन्न हुई !सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुये अधिवक्ता राम गोविन्द वर्मा को सच्ची श्रद्धान्जली अर्पित की! इसके बाद सर्वसम्मति से पूर्णतया कार्य न करने का निर्णय लिया गया जिसमे सभी ने सहमति जताई! 

इस मौक़े पर अधिवक्ताओं में अमर सिंह निषाद, राम कुमार तिवारी,जय किशोर कुलश्रेष्ठ, दिनेश श्री वास्तव, सेवा दद्दा, राकेश द्विवेदी, मनोज दीक्षित, इस्लाम अहमद, अतीक अहमद, इकबाल अहमद,गंगाप्रसाद, वरुण, गोलू श्री वास्तव, अंशुल कुलश्रेष्ठ, अप्पू श्री वास्तव, श्री राम बघेल,संजय सिंह, मोहम्मद अमीन, अरविंद कुशवाहा,दीप चंद्र सैनी, अश्वनी निषाद, इजहार, शिवम पाल आदि लोग मौजूद रहे!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment