कालपी: जनता की हर समस्या का समय से हो निस्तारण यही मेरी प्राथमिकता होगी- मिश्रा

कालपी: आज तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने चार्ज ग्रहण करने के बाद प्रथम दिन कार्यालय के काम काज देखे कर्मचरियों को अपने कार्य करने के ढंग के बारे में बताया इतना ही नहीं किसी भी कार्य को पेंडिंग में न रखे जाने पर भी जोर दिया! 

 

श्री मिश्रा उरई से कालपी स्थानांतरित होकर आये हैं उन्होंने जालौन उरई के बाद कालपी तैनाती पाई है बेहद गंभीर और हंसमुख स्वभाव के तहसीलदार श्री मिश्रा ने आज कर्मचारियों से परिचय किया अपने कार्य करने के तरीके से अवगत कराया उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले किसानो और वाद कारियों को भटकना न पड़े जो भी समस्या हो उसका समय रहते निदान किया जायेगा यही मेरी प्राथमिकता होगी किसी के साथ कोई भेद भाव न हो शासन की मंशानुरूप कार्य किया जाएगा!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment