बाइट – श्री अमित सक्सेना सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद!

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हिंडन पुल चौकी के अंतर्गत अर्थला क्षेत्र में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में हुए गोलीकांड घटना में 17 वर्षीय मुस्लिम युवक समीर की गोली लगने से हुई मौत का सनसनीखेज मामला!
दरअसल बताते चलें यहां पर रील बनाने गए 17 वर्षीय मुस्लिम युवक समीर पार्श्वनाथ बिल्डिंग में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड आरोपी विवेक यादव की गोली का हुआ शिकार!
पार्श्वनाथ बिल्डिंग में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड आरोपी विवेक यादव पर 17 वर्षीय मुस्लिम युवक समीर को गोली मारने का गंभीर आरोप है अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे किया मृत घोषित!
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद समीर से मारपीट भी की गई पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड आरोपी विवेक यादव समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है!
गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, पुलिस द्वारा तत्काल गोलीकांड मामले का संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आरोपी विवेक यादव के द्वारा लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई गई थी!
जो एक मुस्लिम युवक समीर पुत्र नबी अहमद को लगी है उपचार के दौरान एमएमजी हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई प्रकरण में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया गया है तथा लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया गया है।
आरोपी सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि कुछ युवक वहां से लोहे की सरिया वगैरह चुरा रहे थे जिनको डराने के उद्देश्य से उसके द्वारा गोली चलाई गई थी। प्रकरण में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है!
कैमरामैन अफ़रोज़ अंसारी के साथ उत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद उमर कुरैशी की विशेष रिपोर्ट जी भारत न्यूज़!















