कालपी: गौशालाओं में स्वच्छता रखें, बरसाती बीमारियों से पशुओं को बचाएं – SDM विनय मौर्य

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

​कालपी: बरसाती मौसम में मवेशियों को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) विनय कुमार मौर्य ने तहसील परिसर में संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गौशालाओं की बेहतर सफाई और पशुपालकों में जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया।

​एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश के दिनों में पशुओं में खुरपका और मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इनसे बचाव के लिए गौशालाओं में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, आम पशुपालकों को भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि वे समय रहते अपने मवेशियों का सही बचाव और टीकाकरण करवा सकें। इस बैठक में कालपी तहसील क्षेत्र के सभी पशु चिकित्सा अधिकारी (VO), सहायक विकास अधिकारी (ADO) और नगर पालिका परिषद कालपी के राजस्व निरीक्षक (RI) अजीत यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment