झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बड़े बेटे अली से मिलने जा रहे छोटे बेटे आबान समेत दो की सड़क हादसे में मौत

कानपुर। कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों कार से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बड़े बेटे अली मोहम्मद से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को you हटाकर यातायात बहाल कराया।

एडीजी कानपुर जोन ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा

रोमेश शुक्ला, संवाददाता

ज़ी भारत न्यूज़

Romeshkumar
Author: Romeshkumar

Leave a Comment