कालपी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, कसे पेच

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी:  उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का निरीक्षण किया! और आवश्यक दिशा निर्देश दिये! उन्होंने दवा स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी डेट तक दवाओं के चेक किये! उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को परखा इतना ही नहीं उन्होंने पर्चा काउंटर के पास गंदगी देख नाराजगी भी प्रकट की!

एस डी एम कालपी श्री मौर्य द्वारा किये गये निरीक्षण के बिंदुओं को देखकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरत में पड़ गये उनके द्वारा पूंछे गये सवालों के जबाव मानो स्वास्थ्य टीम के पास न हो एस डी एम कालपी ने पानी की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था और वहाँ के मरीजों और तीमारदारों से भी वार्ता की और सभी को मानवीयता का पाठ पढ़ाया श्री मौर्य ने कहा कि एक अच्छे इंसान का कर्तव्य है कि हम यदि किसी की मदद करने के लायक हैं तो निः संकोच करें फिर चिकित्सक को तो मरीज और तीमारदार भगवान का रूप मानते हैं तो चिकित्सकों का दायित्व है कि इस भावना को साकार रूप देने का पूरा प्रयास करें!इस मौक़े पर नायब तहसील दार चंद्र मोहन शुक्ला, श्री राजपूत जी, के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश, डा. शेख, डा. विशाल सचान आदि मौजूद रहे!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment