कदमा में लगेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला, 31 जुलाई से 4 अगस्त तक मिलेगा दिव्य दर्शन

जमशेदपुर: पावन सावन माह के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, कदमा द्वारा आयोजित होने वाले द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगम शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला को लेकर शुक्रवार को कदमा-उलियान स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों, कार्यक्रमों और दर्शन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह आध्यात्मिक मेला 31 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक रामनगर सामुदायिक विकास भवन, कदमा में आयोजित किया जाएगा। मेले में देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक प्रतिकृतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दिव्य दर्शन का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि मेले में प्रतिदिन दर्शन एवं आरती की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही आध्यात्मिक प्रदर्शनी, राजयोग मेडिटेशन की जानकारी, ईश्वरीय संदेश तथा विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियां भी मेले का मुख्य आकर्षण होंगी। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन का विशेष महत्व है।

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस आध्यात्मिक मेले में पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें और आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ उठाएं।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment