पुलिस चौकी बेलहरा प्रभारी अरविंद कुमार पटेल का भावुक विदाई समारोह, क्षेत्रवासियों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

रिपोर्ट पीएन सिंह।

बेलहरा, बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की पुलिस चौकी बेलहरा के प्रभारी अरविंद कुमार पटेल का विदाई समारोह गुरुवार को सम्मान और भावुक माहौल में आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। क्षेत्रवासियों के अनुसार, उन्होंने गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को हमेशा प्राथमिकता दी।

अपने सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली के चलते उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। विदाई समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं और सहयोग को क्षेत्र की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

इस अवसर पर बेलहरा चौकी क्षेत्र के समाजसेवी, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक हो गया और लोगों ने अरविंद कुमार पटेल के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की।

हेतमापुर में बाढ़ के हालात का ग्राउंड जीरो से जायजा—लोगों ने अपने घर खुद तोड़े, प्रशासन ने राहत किट और खाना बांटा, लेकिन पुख्ता इंतजाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment