रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। बरियारपुर मोड़ के पास अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के दौरान कार के अंदर मौजूद शहर के विजय नगर निवासी राज नारायण वर्मा आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और कार के अंदर ही जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार में आग कैसे लगी और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।















