रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान जी भारत न्यूज़।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि आप सभी के समन्वित प्रयासो से जनपद बाराबंकी में कुल 111 अस्थायी / स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित 25056 निराश्रित/बेसहारा गोवंशों का संरक्षण एवं उनके भरण -पोषण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
“भूसा दान महादान”, निराश्रित गोवंशों हेतु करें भूसे का दान।।
जनपद के समस्त ग्राम प्रधान, कृषक, पशुपालक, भूसा विक्रेता, समाजसेवी संस्थाएं, पशु प्रेमी, प्रबुद्ध व्यापारी बन्धु, उद्योग बन्धु, अधिकारीगण एवं जनपद के समस्त निवासियों से मेरी अपील है कि निराश्रित/बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण हेतु स्वेच्छानुसार अधिक से अधिक भूसा अपने निकटतम स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर दान करने का कष्ट करें।

50 कुन्तल से अधिक भूसा दान करने वाले व्यक्तियों/ संस्थाओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जायेगा तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। किसी भी सहयोग या सामंजस्य के लिए डा० विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बाराबंकी के मो०नं० 9450578367, 8765957948 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
साथ ही साथ जनपद स्तर पर जिला अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल संरक्षण एवं प्रबन्धन समिति बाराबंकी के नाम से बैंक ऑफ इण्डिया, जिला पंचायत भवन शाखा, बाराबंकी में खाता संचालित है, जिसका खाता संख्या 751810110009228 एवं आई०एफ०एस०सी०-BKID0007518 है। उक्त खाते में दान स्वरूप धनराशि जमा की जा सकती है।










