जमशेदपुर, 18 जून। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन गुरुवार को कदमा स्थित बघापी भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ब्रह्मर्षि सत्येन्द्र कुमार ने की।
बैठक की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार और समाजहित में कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक में ब्रह्मर्षि विकास सिंह ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटियों की भूमिका और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं राज किशोर सिंह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं समाज के अन्य महापुरुषों के त्याग और योगदान पर अपने विचार रखे। अनिल ठाकुर ने समाज और संगठन की एकजुटता तथा उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
मंच के महासचिव जय कुमार ने संगठन में अनुशासन, समय की महत्ता और कार्यप्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत केंद्रीय कमेटी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नव-मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में सलाहकार दीपेन्द्र सिंह ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अंत में भूषण जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर आर.पी. सिंह, उपेन्द्र शर्मा, रामन जी, अशोक जी, बब्लू राम, अमित गोपाल, शशांक, विष्णु सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की नई केंद्रीय कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें सत्येन्द्र कुमार को अध्यक्ष, जय कुमार को महासचिव तथा श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न पदों पर कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के विस्तार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी तथा भविष्य में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटियों का और विस्तार किया जाएगा।
————————
पूर्वी सिंहभुम जमशेदपुर से
मंटू कुमार शर्मा की रिपोर्ट
ZEE भारत NEWS










