महराजगंज: पक्षों के विवाद में 151 की कार्रवाई,महिला ने लगाए आरोप,पुलिस ने बताया निराधार

महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया। कार्रवाई के बाद एक महिला ने पुलिस पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।ग्राम लालपुर निवासी जैबुननिशा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को उन्हें उनकी सास सलीमुननिशा और ननद मैरूननिशा के साथ थाने बुलाया गया था।पूछताछ के दौरान कहासुनी बढ़ने पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला ने स्वयं को चोट लगने की बात कहते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला था,जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों का धारा 151 में चालान किया गया। उन्होंने कहा कि मारपीट और गाली-गलौज के लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
महराजगंज से अमित श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट, जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment