रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।
सत्यप्रेमी नगर स्थित पतंजलि स्टोर पर कार्रवाई, करीब 8 हजार रुपये के कुट्टू आटा, आटा, गुड़ पाउडर और हल्दी पाउडर को कराया गया नष्ट
बाराबंकी। नवरात्र और दशहरा के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, सत्यप्रेमी नगर स्थित पतंजलि स्टोर पर कार्रवाई करते हुए कुट्टू आटा, आटा, गुड़ पाउडर और हल्दी पाउडर को नष्ट कराया गया।
करीब 8 हजार रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

कार्रवाई के दौरान नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की कुल कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग की ओर से गुणवत्ता की जांच और निगरानी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
अभियान के दौरान लिए गए 10 नमूनों की जांच के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की ऐसी कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।
















