सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित

कानपुर देहात। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करते हुए जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं और आमजन से सेवा, समर्पण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जी न्यूज भारत संवाददाता, रोमेश कुमार

Romeshkumar
Author: Romeshkumar

Leave a Comment