मऊ में ASP अनूप कुमार का कड़ा एक्शन: परेड में पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़, UP-112 की गाड़ियों की खुद की चेकिंग

रिपोर्ट, सुरेश चंद्रा।

मऊ पुलिस लाइन में मंगलवार परेड का निरीक्षण, एएसपी अनूप कुमार ने दिए सुरक्षा और साफ-सफाई के निर्देश

मऊ। रिजर्व पुलिस लाइन मऊ में मंगलवार को आयोजित परेड में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के बाद पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़

परेड के निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। उन्होंने नियमित शारीरिक अभ्यास को पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यूपी-112 और थानों के वाहनों की हुई गहन चेकिंग

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी-112 एवं विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की गहनता से चेकिंग की। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली और उपकरणों की स्थिति भी जांची।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि आपात स्थिति में पुलिस वाहनों और उनमें उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

क्वार्टर गार्द से लेकर बैरक तक किया निरीक्षण

वाहनों की चेकिंग के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment