जालौन: शिक्षक केके श्रीवास्तव को मानद पीएचडी उपाधि से किया गया सम्मानित

जालौन। जनपद जालौन के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक केके श्रीवास्तव को मानद पीएचडी उपाधि से सम्मानित किए जाने पर बेसिक शिक्षा परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

केके श्रीवास्तव पूर्व में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह विकासखंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मड़ौरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।27 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के पीरागढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीडर बुक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानद पीएचडी उपाधि प्रदान की गई।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर एम.एन. होडा, निदेशक, भारती विद्यापीठ, डॉ. रविंद्र पाहूजा, जुडिशियल मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट दिल्ली तथा दिनेश कुमार, कमिश्नर ऑफ पुलिस/स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा केके श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए मानद उपाधि प्रदान की गई। केके श्रीवास्तव को मिली इस उपलब्धि से उनके साथी शिक्षकों, विद्यालय परिवार तथा बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment